माला सिन्हा की कविताएँ जीवन की प्रयोगशाला से छनकर निकली हुई शुद्ध अनुभूतियों और संवेदनाओं का दर्पण है - जीवन के विविध रंगों, रिश्तों की गरमाहट, स्मृतियों के गलियारों और मानवीय सरोकारों का एक मर्मस्पर्शी आलेख है। उन्होनें जीवन को तटस्थ होकर दूर से नहीं देखा, बल्कि उसकी हर धूप-छाँव, हर्ष-विषाद, मिलन-विछोह और संघर्ष को गहराई से जीकर देखा था। उनके लिए कविता किसी कृत्रिम प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि हृदय में उठने वाले भाव-बवंडर को शांत करने और आत्मा से संवाद करने का सहज माध्यम था। वेबसाइट का यह भाग उनके ऐसे ही 91 कविताओं का संग्रह है ।
कविताएं लोड हो रही हैं...